WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

हांसी में ट्रेन यात्रियों से नशा देकर लूट: 2 बुजुर्ग भाई बेहोश, सोना और नकदी गायब | Hansi Crime News

By sunilkohar

Published On:

हांसी में ट्रेन यात्रियों से नशा देकर लूट: 2 बुजुर्ग भाई बेहोश, सोना और नकदी गायब | Hansi Crime News

---Advertisement---

हांसी में 2 बुजुर्ग भाईयो से लूट, ट्रेन में बेसुध कर वारदात, सोने की अंगूठी, पर्स और नकदी गायब

Hansi Crime News : राजस्थान के डूंगरगढ़ से ट्रेन में सवार होकर हांसी लौट रहे दो 70 वर्षीय बुजुर्ग भाई के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिले। शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक बुजुर्ग हांसी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बेसुध हालत में पड़ा मिला, जबकि दूसरा बुजुर्ग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बेसुध हालत में मिला। हांसी स्टेशन पर बेसुध मिले बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शनिवार शाम को होश आने पर उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी, पर्स और नकदी गायब होने की बात बताई। परिजनों ने आशंका जताई है कि दोनों में से किसी एक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की गई है।
हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह और मनफूल सिंह आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों किसी काम से राजस्थान के डूंगरगढ़ गए थे। महेंद्र सिंह के बेटे डॉ. सतीश सिंहमार ने बताया कि उनके पिता और चाचा मनफूल सिंह शुक्रवार रात करीब 12 बजे ट्रेन में सवार होकर हांसी के लिए रवाना हुए थे। तड़के उनके पिता का मोबाइल फोन बंद हो गया, जबकि चाचा मनफूल सिंह फोन नहीं उठा रहे थे। इससे परिवार को चिंता होने लगी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में तैनात कर्मचारी ने फोन उठाया। उसने बताया कि एक बुजुर्ग पार्किंग में बेसुध पड़े हैं।
सूचना मिलते ही डॉ. सतीश सिंहमार मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग की पहचान उनके चाचा मनफूल सिंह के रूप में हुई। उन्होंने तुरंत हांसी जीआरपी को सूचना दी और मनफूल सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार, शाम को मनफूल सिंह को होश आया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी करीब आधा तोला सोने की अंगूठी, पर्स और नकदी नहीं मिली। परिवार को आशंका है कि उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर सामान लूटा गया। हालांकि, वारदात के तरीके और सामान गायब होने की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
डॉ. सिंहमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 7 बजे उनके पास नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किसी यात्री का फोन आया। जिसने व्हाट्सएप पर एक बुजुर्ग का फोटो भेजा। डॉ. सिंहमार ने अपने लापता पिता के फोटो को तुरंत पहचान लिया। सिंहमार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली जीआरपी पुलिस से संपर्क किया। जीआरपी पुलिस ने उनके पिता को अपनी निगरानी में सुरक्षित रख लिया। सिंहमार ने बताया कि शनिवार रात को ही वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

You Might Also Like

Leave a Comment