WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Panipat News Today: नागपाल चिकन कॉर्नर पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर हुई तोड़फोड़ और चाकूबाजी

By sunilkohar

Published On:

पानीपत के नागपाल चिकन कॉर्नर पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में तोड़फोड़ और चाकूबाजी | Panipat News Today

---Advertisement---

Panipat Nagpal Chicken Corner Vivad

Panipat News Today: पानीपत शहर के लालबत्ती चौक स्थित नागपाल चिकन कॉर्नर पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच होटल में तोड़फोड़, मारपीट, चाकूबाजी और घर में घुसकर गंडासी से हमले के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शहर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहला पक्ष: पटेल नगर निवासी प्रिंस नागपाल ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात मिट्कू, काका, संजू और साबिर सोडा लेने आए थे। नौकर मिश्रीलाल के साथ विवाद होने पर उन्होंने हाथापाई की और काउंटर के शीशे व फ्रिज तोड़ दिए। ताऊ जसवंत के साथ भी मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने 10-15 लड़कों को बुलाकर चाकू और लट्ठ से हमला कर दिया, जिससे प्रिंस के हाथ की हड्डी टूट गई और नौकर का सिर फट गया।
दूसरा पक्षः बतरा कॉलोनी निवासी साबिर ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात वह गीता कॉलोनी में साथियों के साथ मौजूद था। रंजिश के चलते हरीश नागपाल, गौरव, शिवम, बिट्टू व अन्य ने मकान में घुसकर उस पर और गगन पर हमला कर दिया। सिर पर तेजधार हथियार और हाथ पर गंडासी मारी गई। गंभीर हालत के कारण साबिर को करनाल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जबकि गगन का इलाज संकल्प अस्पताल में चल रहा है।

You Might Also Like

1 thought on “Panipat News Today: नागपाल चिकन कॉर्नर पर दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर हुई तोड़फोड़ और चाकूबाजी”

Leave a Comment