WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

HTET exam: देकर लौट रही युवती रोडवेज बस के टायर के नीचे आई युवती

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

 HTET exam: girl returning after giving the exam came under the tire of roadways bus

हरियाणा न्यूज, जींद : हरियाणा अध्यापक पात्रता ( HTET exam ) लेवल-2 की परीक्षा देकर वापस लौट रही परीक्षार्थी सफीदों के वार्ड 11 निवासी निशा गोयल रोडवेज बस के टायर के नीचे आ गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। Jind accident news today, 

जिसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। निशा गोयल रोडवेज की बस में रविवार को जींद से पेपर देकर लौट रही थी। बस नहर पुल पर जैसे ही रुकी, तो निशा बस की अगली खिड़की से उतर गई। जैसे ही वह बस से उतरी, एकदम से बस चल पड़ी और निशा बस के नीचे आ गई।

 बस की टायर निशा के पैरों के ऊपर से गुजर गया। जिससे हड़कंप मच गया और लोगों ने बस का पीछा करके उसे रुकवाया। लेकिन बस ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने युवती को उठाकर नगर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर उसकी 

गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सफीदों शहर थाना प्रभारी के अनुसार अभी घायल युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment