Controversy over DJ playing in Sirsa News
Sirsa News Today: सिरसा जिले के गांव बाजेकां में शुक्रवार को डीजे बजाने को लेकर बारात में बवाल हो गया। डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें चार बाराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया है।
बाजेकां गांव में शादी में बारातियों से मारपीट
गांव कोटली निवासी श्यामलाल ने बताया कि उसके भाई की शादी बाजेकां गांव में तय की थी। तय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बारात गांव पहुंची थी। इसी दौरान लड़की के मामा पक्ष के लोगों और बारातियों के बीच डीजे चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि फतेहाबाद जिले के गांव बीगड़ निवासी राजू, कोटली गांव के सचिन, इंद्राज, नरेश और रणजीत सहित करीब 25-26 युवकों ने लोहे की पाइप, राड और कापा लेकर बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में कोटली निवासी श्यामलाल, किशोर, तेजभान और अमरजीत को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने बारात के साथ आए वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बता दें कि करीव दो सप्ताह पहले ही ग्राम पंचायत ने गांव में डीजे बजाने पर रोक सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। इसके बावजूद बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरी, पढ़ें पूरी न्यूज,