WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नैनीताल स्कूल बस हादसा या साजिश: ग्रामीणों का आरोप स्कूल प्रिंसिपल की साजिश

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

 Nainital school bus accident or conspiracy


 

हरियाणा न्यूज हिसार : नैनीताल में हिसार जिले के एक निजी स्कूलों की बस गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें सवार कई छात्रों और अन्य की मौत हो गई थी। मंगलवार को करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीण हिसार पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और आरोप लगाया कि यह हादसा नहीं बल्कि स्कूल के प्रिंसिपल की एक साजिश का हिस्सा था। Nainital school bus accident case, 

ग्रामीणों में आरोप लगाया कि नैनीताल में हुआ स्कूल बस हादसा कोई हादसा नहीं बल्कि न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल संचालक व स्कूल के प्रिंसीपल प्रवीण कामरा द्वारा साजिशन करवाया गया हादसा बताया।  मंगलवार को करीब करीब पन्द्रह गांवो की पंचायत नैनीताल बस हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल संचालक और स्कूल के प्रिंसिपल को इस तरह उनके मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है और ऐसे लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। new Manav international School Hisar Bus Accident

 इन लोगों ने अध्यापक और गुरु की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस साजिश का पूरा पर्दाफाश नहीं हो जाता तब तक वह चुप बैठने वाले नहीं है और हिसार एसपी से गुहार लगाई कि वह नैनीताल पुलिस से मिलकर इस मामले की सही तरीके से जांच करवाएं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर निष्पक्ष में सही ढंग से जांच नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन और स्कूल पर ताला चढ़ने के लिए मजबूर होंगे। school bus accident news

इस हादसे का पर्दाफाश स्कूल में भागीदार गांव शाहपुर निवासी दलबीर सिंह सुपुत्र बनेसिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखा कि यह महज हादसा नही साजिशन इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में ड्राइवर ने घटना से पहले ही बस से छलांग लगा दी और हादसा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी हादसे के पीछे स्कूल संचालक और प्रिंसिपल का तो हाथ है ही साथ ही उन्होंने ड्राइवर को विश्वास में लेकर स्कूल बस को खाई में गिरा दिया जिससे मौसम बच्चों की मौत हो गई और काफी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पूलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि पुलिस अधीक्षक नैनीताल से बातचीत कर मामले पर संज्ञान लिया जाएगा। Hisar ki taaja khabar 

पंचायत में ये रहे शामिल

एसपी से मिलने पहुंचने वालों में पूर्व जिला पार्षद कृष्ण सरसाना , सुरेश मात्रश्याम पूर्व सरपंच, गंगाजल पूर्व सरपंच मलापुर , राजकुमार सरपंच शाहपुर , सतेन्द्र पूनिया सरपंच मलापुर , जंगबहादुर सरपंच मिंगनीखेड़ा , सुरेन्द्र घेऊ, खुशहाल न्योली , 

अनूप नैन सरपंच मात्रश्याम, सरपंच बीड़ ढंढूर, अमरचंद नंबरदार, रामकुमार नैन पूर्व पंच , सरजीत नंबरदार, किसान नेता सतबीर झाझडिया, राजेश रजलीवाल , दलबीर सिंह सेन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

चित्र परिचय: हिसार पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में नैनीताल स्कूल बस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीण। 12 हिसार

Leave a Comment