WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

रोहतक Madar Express शुरू, जाने ट्रेन की समय सारणी और किराया

By sunilkohar

Updated On:

रोहतक मदार एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल और किराया

---Advertisement---

त्योहारी सीजन से पहले रेलवे ने दी सौगात

हरियाणा न्यूज ( Rohtak News ) : Rohtak Madar Express starts ; त्योहारी सीजन से पहले ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ से राहत देने के लिए रेलवे ने कदम उठाया है। रोहतक जंक्शन से अजमेर के मदार जंक्शन के बीच ट्रेन संख्या 09640 रोहतक-मदार जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। जिससे श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों को राहत मिल गई है।


 

बुधवार को ट्रेन शहर के जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन रोहतक जंक्शन से दोपहर 13:20 बजे रवाना होती है और लगभग 7 घंटे 5 मिनट का सफर तय करके रात 22:35 बजे मदार जंक्शन पहुंचती है। लगभग 289 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इससे पहले रेवाड़ी जंक्शन की तरफ से ट्रेन के लिए व्यवस्था बनाने की बात कही थी। लेकिन बाद में ट्रेन के लिए व्यवस्था बनने पर ट्रेन चलाई गई।

रोहतक मदार एक्सप्रेस ट्रेन समय सारिणी

 

रोहतक जंक्शन- दोपहर 1:20 बजे, अस्थल बोहर 1:35 बजे झज्जर 2:03 बजे, रेवाड़ी जंक्शन 3:20 बजे, फुलेरा जंक्शन 6:20 बजे, अजमेर मदार जंक्शन रात 10:35 बजे पहुंचेगी।

 

यात्रा से पहले सही समय जानने के लिए यात्री आईआरसीटीसी ऐप या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन को चेक कर सकते हैं।

यात्रियों के काम की बातें

रोहतक मदार एक्सप्रेस ट्रेन में कोई रिजर्व बोगी नहीं है। सभी कोच जनरल सेकेंड सिटिंग हैं। पूरी ट्रेन अनारक्षित होने के कारण इसमें तत्काल टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्टेशन काउंटर से करंट टिकट लेकर सीधा सफर किया जा सकता है।

ऑनलाइन जानकारी नहीं मिलने से यात्री हुए परेशान

यात्रीगणों का कहना है कि किसी भी ट्रेन का संचालन शुरू करने से पहले उसकी समय सारिणी और ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध होना जरूरी है। इससे यात्री अपनी यात्रा की योजना बना सकें। रेल यात्री ऐप व व्हेयर इज माई ट्रेन पर ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध नहीं थी।

1 thought on “रोहतक Madar Express शुरू, जाने ट्रेन की समय सारणी और किराया”

Leave a Comment