हरियाणा न्यूज (Hansi News)। हांसी पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक मकान में जुआ खेल रहे नौ लोगों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने काला पत्थर सौगर मोहल्ला में एक खाली मकान के ऊपर बने कमरे में ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे के कब्जे से कुल 74,620 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किये है।
सउपनि मुनीश कुमार ने जानकारी दी की वह पुलिस टीम के साथ लाल सड़क हांसी क्षेत्र में गश्त और अपराधों की पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि काला पत्थर सौगर मोहल्ला में विजेंद्र उर्फ बलुआ के खाली मकान के ऊपर बने कमरे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
जुआ खेलने की सूचना गंभीरता पर पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो कमरे में कई व्यक्ति एकत्रित होकर ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर आरोपितों ने अपने हाथों में पकड़े ताश के पत्ते और रुपये कमरे में पड़े कपड़े पर फेंक दिए।
आरोपितों की पहचान
शक्ति लाल सड़क हांसी, सतबीर उर्फ सत्ते निवासी हनुमान कालोनी हांसी, विजेंद्र उर्फ बलुआ निवासी काला पत्थर सौगर मोहल्ला हांसी, गोबिंद निवासी काला पत्थर मोहल्ला हांसी, विनोद निवासी काला पत्थर मोहल्ला हांसी, राजेश उर्फ राजू निवासी सैनीपुरा हांसी, दीपक निवासी सैनीपुरा हांसी, मंगल निवासी काला पत्थर मोहल्ला हांसी और हिम्मत निवासी हनुमान कालोनी हांसी के रूप में हुई है।














1 thought on “Hansi News: हांसी में जुआ खेलते नौ गिरफ्तार, 74 हजार 620 रुपए बरामद”