महम में शादी समारोह में आए युवकों पर हमला, दो गाड़ियों में आए एक दर्जन हमलावर | Meham Rohtak News

By sunilkohar

Published On:

महम में शादी समारोह में आए युवकों पर हमला, दो गाड़ियों में आए एक दर्जन हमलावर | Meham Rohtak News

---Advertisement---

सैमण में शादी से लौट रहे युवकों पर हमला

Meham Rohtak News: रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव सैमण में शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों पर दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपितों सहित करीब एक दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी रोहित ने बताया कि वह अपनी थार गाड़ी में अजय व मोनू के साथ महम चौबीसी के गांव सैमण में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। दोपहर को करीब 2:20 बजे जब वे वापस अपने गांव आ रहे थे, तो जैसे ही वे सैमण गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे, सामने से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया।

स्कॉर्पियो गाड़ी से रवि उर्फ लांडा भराण सहित 6-7 युवक लाठी-डंडों के साथ उतरे। उसने उनसे बचने के लिए अपनी गाड़ी को पीछे (बैक) करने का प्रयास किया, तो पीछे से दूसरी गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। उस गाड़ी से उनके गांव भैणी सुरजन निवासी मनीष अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ हथियारों के साथ उतरा और उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। महम थाना पुलिस ने रोहित की शिकायत पर रोहतक जिले के गांव भराण निवासी रवि उर्फ लांडा व भैणी सुरजन निवासी मनीष सहित 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में रोहित ने यह नहीं बताया है कि उनके ऊपर रवि उर्फ लांडा व मनीष ने किस रंजिश में हमला किया है, लेकिन पुलिस इसे गैंगवार व अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Srishti international sports School Addmission moth Narnaund Hansi
Srishti international sports School Addmission moth Narnaund Hansi

Leave a Comment