जींद से विवाहिता लापता, फोन कर बोली- सहेलियों संग मथुरा घूमने जा रही हूँ | Jind Hindi News

By sunilkohar

Published On:

जींद से विवाहिता लापता, फोन कर बोली- सहेलियों संग मथुरा घूमने जा रही हूँ | Jind Hindi News

---Advertisement---

शामलो कलां से विवाहिता बिना बताए घर से निकली

Jind Hindi News: जींद जिले के गांव शामलो कलां से एक विवाहिता बिना बताए घर से चली गई और फोन कर कहा कि वह अपनी सहेलियों के साथ मथुरा घूमने जा रही है, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटी है। पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जींद के जुलाना थाना क्षेत्र की गतौली पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में गांव शामलो कलां निवासी सोमबीर ने बताया कि 20 नवंबर को उसकी पत्नी रीनू बिना कुछ कहे अचानक घर से कहीं चली गई और रात भर वापस नहीं आई। सोमबीर के मुताबिक, 21 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी रीनू का फोन आया और उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ मथुरा घूमने के लिए गई है।

पत्नी की गुमशुदगी का मामला

पीड़ित युवक ने बताया कि उसके बाद से न तो उसकी पत्नी का दोबारा फोन आया और न ही वह घर वापस लौटी। जब परिजनों ने उसके नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद आ रहा है। घर पर उनके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। Julana Police ने सोमबीर की शिकायत पर जुलाना थाने में उसकी पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

1 thought on “जींद से विवाहिता लापता, फोन कर बोली- सहेलियों संग मथुरा घूमने जा रही हूँ | Jind Hindi News”

Leave a Comment