नरवाना हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से डोहाना खेड़ा के युवक की मौत
जींद जिले के नरवाना काकड़ौद रोड़ पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक शाम को नरवाना से अपने गांव आ रहा था कि नरवाना-काकड़ौद रोड पर रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
नरवाना-काकड़ौद रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा
मृतक युवक की पहचान नरवाना सदर थाना क्षेत्र के गांव डोहाना खेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक सचिन के रूप में हुई। मृतक के पिता बलवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा सचिन 21 नवंबर को बाइक पर किसी काम से नरवाना गया था। शाम को वह नरवाना से वापस अपने गांव डोहाना खेड़ा लौट रहा था।
Kakrod Road Accident
जब वो नरवाना-काकड़ौद रोड पर बाहद रकबा झील क्षेत्र में सड़क पर किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए की सचिन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, Narwana Kakrod Road Accident में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शाम को भतीजे राजेंद्र के फोन से हादसे व सचिन को सरकारी अस्पताल नरवाना ले जाने की सूचना मिली। पिता परिवार के साथ नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।












