Bride Groom Car Accident: नई बहू के स्वागत की चल रही थी तैयारी, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि दहल उठा पूरा परिवार

By sunilkohar

Published On:

सात फेरे लेकर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, खुशियों के घर में मचा कोहराम

---Advertisement---

सात फेरे लेकर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, खुशियों के घर में मचा कोहराम

सात फेरे लेकर नई जिंदगी का सफर शुरू करने निकले दूल्हा-दुल्हन की डोली की गाड़ी रास्ते में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा, दुल्हन और गाड़ी ड्राइवर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है। जिस घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही खुशियां चिंता के माहौल में बदल गईं।

जींद से लौट रही बारात का एक्सीडेंट

गांव कुराना निवासी सन्त्री शनिवार को जींद जिले के गांव मोरखी निवासी नैंसी के साथ विवाह करने के लिए बारात लेकर गया था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार रात करीब 9:30 बजे बारात दुल्हन को विदा करवाकर गांव कुराना लौट रही थी। गाड़ी में सवार नवविवाहित जोड़ा नई जिंदगी के सपने संजोए घर की ओर बढ़ रहा था।

सींक छिछड़ाना सड़क हादसा

इसी दौरान सींक और छिछड़ाना गांव के बीच आरएम फैक्ट्री के पास डोली की गाड़ी की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार दूल्हा सत्री, दुल्हन नैंसी और ड्राइवर दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दूल्हा-दुल्हन का उपचार चल रहा है, दीपक को डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। उरलाना चौकी प्रभारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

You Might Also Like

Leave a Comment