Hisar Weather Update: हवाओं का बदला मिजाज, बढ़ने लगी ठिठुरन, न्यूनतम पारे में गिरावट 

By sunilkohar

Published On:

Hisar Weather Update: हवाओं का बदला मिजाज, बढ़ने लगी ठिठुरन, न्यूनतम पारे में गिरावट 

---Advertisement---

प्रदूषण से राहत, एक्यूआई सुधरकर 229 पर पहुंचा

Hisar Weather Update: हिसार जिले में मौसम फिलहाल शुष्क और साफ बना हुआ है। हालांकि अभी सर्दी के तेवर तीखे होने वाले हैं। हरियाणा में आज से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इसके असर से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवाओं का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां तापमान नीचे आ रहा है, दूसरी ओर प्रदूषण से भी राहत मिली है। शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 229 पर पहुंच गया है।

एनसीआर पर नहीं मौसम प्रणाली का असर

वर्तमान में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर किसी भी मौसम प्रणाली का असर नहीं है। इसी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है, जबकि दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण पारे में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। इसी वजह से पूरे इलाके में दिन व रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डॉ. चंद्रमोहन, आईएमडी के नारनौल सब-सेंटर के नोडल ऑफिसर ।

कल कुछ ऐसी रहेगी हवाओं की रफ्तार

सुबह: उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना। दोपहर हवाओं की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शाम व रातः हवा की रफ्तार कम होकर उत्तर-पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान।

Leave a Comment