All India Vice-Chancellor T20 Cricket Tournament Final Match Result
Hisar Sports News: जम्मू के चट्ठा स्थित स्क्वायर स्टेडियम में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (22nd All India Vice-Chancellor T20 Cricket Tournament Final Match) में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार (LUVAS Hisar) की क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ने उपविजेता (Runner-up) का खिताब अपने नाम किया।
अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर कप्तान विकास खरब (LUVAS Hisar Cricket Team Captain Vikas Kharab) के कुशल नेतृत्व में लुवास की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन अनुशासन, मजबूत टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम ने लीग मैचों से लेकर सेमीफाइनल तक अपने सभी मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में LUVAS Hisar Cricket Team ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ (Panjab University Chandigarh) को पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था।
रोमांचक फाइनल मुकाबला: 12 रनों से चूक गई जीत खिताबी भिड़ंत में मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय (University of Jammu) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुवास हिसार की टीम ने अंत तक संघर्ष किया और पूरे उत्साह के साथ खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 102 रन बनाए। कड़े मुकाबले में 12 रनों के अंतर से लुवास को उपविजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में आयोजकों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने दी बधाई टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा (Vice-Chancellor Dr. Vinod Kumar Verma) ने LUVAS Hisar Cricket Team के सभी खिलाड़ियों, कप्तान विकास खरब और टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उपविजेता बनना पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास का नतीजा है, जो भविष्य में अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारी संघों के प्रधानों ने भी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। टीम की इस सफलता से पूरे लुवास परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
हिसार लुवास की टीम ने पंजाब को 79 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश,








