Latest Hisar News : चौधरीवास में जमीनी विवाद, हरियाणा पुलिस के जवान और उसकी बेटी पर हथियारों से हमला

By sunilkohar

Published On:

Latest Hisar News : चौधरीवास में जमीनी विवाद, हरियाणा पुलिस के जवान और उसकी बेटी पर हथियारों से हमला

---Advertisement---

हिसार में जमीनी विवाद, हरियाणा पुलिस जवान पर हमला

Latest Hisar News: हिसार जिले के चौधरीवास गांव में जमीनी विवाद में एक भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस के जवान और उसकी बेटी पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस जवान और उसकी बेटी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, आजाद नगर थाना हिसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आजाद नगर थाना हिसार पुलिस को दिए बयान में गांव चौधरीवास निवासी 54 वर्षीय हवासिंह ने बताया कि वह Haryana Police (हाँसी) में तैनात है और गांव चौधरीवास में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिसका खाता सीर (साझा) है। लेकिन एक एकड़ जमीन अलग से है, जिस पर पिछले कई सालों से उसका भाई महेंद्र खेती करता आ रहा है। इसी जमीन को लेकर उसका अपने भाइयों से विवाद चल रहा है।

हवासिंह ने बताया कि एक एकड़ जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए उसके भाई जगदीश के घर मौजिज लोगों की पंचायत हुई थी और उस पंचायत में वे सभी भाई व उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। लेकिन पंचायत में बात सिरे नहीं चढ़ पाई और कोई समझौता नहीं हुआ।

हवासिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी सरोज और बेटी संतोष के साथ घर पर ही था कि इसी दौरान उसके भाई जगदीश की पत्नी बिमला और पुत्रवधू रोशनी हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आईं और गाली-गलौज करते हुए उसकी बेटी संतोष को पीटने लगीं।

जब हवासिंह ने बीच-बचाव किया तो जगदीश के बेटे रोहताश ने हाथ में लिए कृषि उपकरण (जेली) से हवासिंह के बाएं हाथ, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया। आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने भविष्य में जमीन के मामले में दखल देने पर जान से मारने और पुलिस कार्रवाई करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी दी। पीड़ित ने जगदीश के दूसरे बेटे दरबारा (जो गुरुग्राम में नौकरी करता है) पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिमला, रोशनी, रोहताश और दरबारा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment