Latest Hisar News : चौधरीवास में जमीनी विवाद, हरियाणा पुलिस के जवान और उसकी बेटी पर हथियारों से हमला
Latest Hisar News: हिसार जिले के चौधरीवास गांव में जमीनी विवाद में एक भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस के जवान और उसकी बेटी पर हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस जवान और उसकी बेटी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, आजाद नगर थाना हिसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।







