कंडक्टर लाइसेंस से लेकर मेडिकल डिग्री तक सब फर्जी! देशभर के युवाओं को ठगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ | Fake Degree Racket

By sunilkohar

Published On:

कंडक्टर लाइसेंस से लेकर मेडिकल डिग्री तक सब फर्जी! देशभर के युवाओं को ठगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ | Fake Degree Racket

---Advertisement---

कंडक्टर, एनटीटी से लेकर बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी की फर्जी डिग्री छापने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), नारनौंद : देशभर की युवा जो अपनी मेहनत से डिग्रियां प्राप्त करते हैं लेकिन कुछ शातिर लोग फर्जी डिग्री ( Fake degree racket ) तैयार करके लोगों को चूना लगाने का काम करते हैं। पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो की  कंडक्टर लाइसेंस, एनटीटी सहित बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन एंड सर्जरी की फर्जी डिग्री छापकर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे।

 

 

अंतरराष्ट्रीय सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया के नाम से मेल खाता हुआ नाम रखकर फर्जीवाड़ा

उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया के नाम से मेल खाता हुआ नाम रखकर देश भर के हजारों युवाओं को ठगने का काम किया है। पुलिस ने इस गिरोह के एक युवक को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार करके उससे हजारों की संख्या में फर्जी डिग्री भी बरामद की हैं। पुलिस उनके देश भर में बनाए गए फर्जी कार्यालय पर दबिश दे रही हैं। अगर मामले की जांच सही तरीके से हुई तो चौंकाने वाले चेहरों के नाम इस मामले से जुड़ सकते हैं। इस पूरे गिरोह का असली मास्टरमाइंड कौन है पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है मामला उतना ही ज्यादा बड़ा होता जा रहा है।

चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार

 हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी पिरान निवासी सुमेर ने पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने 13 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था लेकिन जांच ढीली रहने के कारण मामला दीपावली के बाद नारनौंद सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को सौपा गया एक सप्ताह में ही उसने इस मामले की आरोपित हिसार जिले के गांव मतलोढ़ा निवासी राजपाल  को 17 नवंबर को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया और उसको कोर्ट में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया।

बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन एवं सर्जरी की डिग्रियां फर्जी

रिमांड के दौरान उसके ठिकानों पर लेकर गए तो पुलिस के अधिकारी भी देखकर दंग रह गए की कंडक्टर लाइसेंस के लिए सर्टिफिकेट, एनटीटी सहित बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिसिन एवं सर्जरी की डिग्रियां भी फर्जी तरीके से छापकर रखी हुई है और अपनी मनमर्जी से ही सभी को अंक देते थे। जो जितनी ज्यादा पैसे देता था उतने ही ज्यादा नंबर देकर डिग्री तैयार कर देते थे। उन्होंने देश भर के अलग-अलग राज्यों में फर्जी डिग्रियां तैयार करके बड़े पैमाने पर बेचने का काम करते थे।
जैसे ही आरोपित राजपाल को पता चला कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है तो उसी दिन से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए थे और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए वकीलों की संपर्क में था कि पुलिस की मुस्तदी के कारण वह है चंडीगढ़ से पुलिस की हथे चढ़ गया।

 ऐसे करते थे गुमराह

 इस गिरोह के मास्टरमाइंड ने सर्च किया कि सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया यह सर्टिफिकेट बनाने के लिए तो उन्होंने इसी नाम को चुना और उन्होंने मिलता जुलता सेंट जॉन एंबुलेंस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम रख लिया। जब भी कोई युवा यह सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सर्च करता है तो सर्चिंग में यह नाम आ जाता है और वहीं से इनका शिकार करने का काम शुरू हो जाता है। 2023 से अब तक देश के अलग-अलग कोनों में युवाओं को ये गिरोह कितनी डिग्री बेच चुका है।

पैसे के आधार पर डिग्रियों की बंदर बाट

जड़ी बूटियां के अर्क से प्राकृतिक औषधियां का अध्ययन

पुलिस जांच करने में जुटी हुई है और पैसे का लेनदेन कैसे होता था इसके लिए भी उनके बैंक के खाते खंगालने का काम किया जा रहा है। बैचलर ऑफ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी का कोर्स 12वीं कक्षा पास करने के बाद युवा कर सकते हैं। इस कोर्स में पेड़ पौधे और जड़ी बूटियां के अर्क से प्राकृतिक औषधियां का अध्ययन के बाद डिग्री मिलती है। लेकिन यह गिरोह सिर्फ पैसे के आधार पर ही डिग्रियों की बंदर बाट करने में जुटा हुआ था।

बड़ी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र बरामद

Narnaund CIA इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। बड़ी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। इनका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment