किराये पर ली Scorpio हड़पी, Fake Signature से Rajasthan में बेचने का आरोप; Hisar Police FIR

By sunilkohar

Published On:

किराये पर ली Scorpio हड़पी, Fake Signature से Rajasthan में बेचने का आरोप; Hisar Police FIR

---Advertisement---

Hisar Police Fir: किराये पर गाड़ियां देने वाले एक व्यक्ति के साथ Fraud का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराये पर Scorpio ले जाने वाले युवक ने गाड़ी वापस नहीं की और मूल मालिक के Fake Signature वाला Affidavit तैयार कर गाड़ी को Rajasthan में बेच दिया। पीड़ित ने PLA Police चौकी इंचार्ज को शिकायत देकर गाड़ी बरामद करने और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ी निवासी अमित पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि वह गाड़ियां किराये पर देने का काम करता है। उसने भिवानी के गांव ढाणी माहू निवासी भूपेन्द्र से Scorpio Classic S11 (नंबर HR72 G 4638) खरीदी थी, जिसे भूपेन्द्र ने भांडसी निवासी रमाशंकर से खरीदा था और बाद में गाड़ी की NOC अमित के नाम करवा दी गई थी।

Hisar car Rental fraud

शिकायत के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को रोहित पुत्र रामचन्द्र निवासी साधु वाली गली, गंगानगर (हाल खरड़, Punjab) ने अमित से Thar गाड़ी (नंबर HR07AE0568) 10 दिन के लिए Rent पर ली थी, जिसका पूरा किराया Advance दिया गया था। रोहित ने 26 सितंबर को Thar गाड़ी समय पर वापस लौटा दी और उसी दिन जवाहर नगर, Hisar से Scorpio HR72 G 4638 भी 10 दिन के लिए Rent पर ले गया तथा 30 हजार रुपये Advance दिए।

Rajasthan car sale fraud

अमित का आरोप है कि तय समय पर Scorpio वापस न मिलने पर जब उसने रोहित को फोन किया तो उसने Call उठाना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद भांडसी निवासी रमाशंकर का फोन आया और उसने पूछा कि क्या गाड़ी बेच दी गई है। इनकार करने पर रमाशंकर ने बताया कि लूणकरणसर (Bikaner, Rajasthan) निवासी दौलतराम ने फोन कर गाड़ी की NOC मांगी और दावा किया कि यह गाड़ी उसे बेची गई है।

बताया गया कि दौलतराम ने रमाशंकर के Fake Signature वाले Affidavit की Photo भी भेजी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच-पड़ताल में सामने आया कि रोहित ने धोखे से रमाशंकर के Fake Signature कर Scorpio को दौलतराम को बेच दिया। गाड़ी पास न होने के कारण पीड़ित EMI भी नहीं भर पा रहा है। फिलहाल पीड़ित ने Police से Scorpio बरामद करवाने और आरोपी रोहित के खिलाफ Fraud की धाराओं में Case दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment