महम में जेबकतरों का आतंक, बस में चढ़ रहे व्यक्ति की जेब से चुराए 1.05 लाख रुपये, Rohtak Hindi News

By sunilkohar

Published On:

महम में जेबकतरों का आतंक, बस में चढ़ रहे व्यक्ति की जेब से चुराए 1.05 लाख रुपये, Rohtak Hindi News

---Advertisement---

महम में बस में चढ़ रहे व्यक्ति से 1.05 लाख रुपये चोरी

Rohtak Hindi News: रोहतक जिले के महम में जेबकतरों का आतंक इस कदर बढ़ा हुआ है कि उन्होंने रुपये लेकर बस में चढ़ रहे व्यक्ति की जेब पर हाथ साफ करते हुए 1.05 लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महम थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी हवासिंह ने बताया कि वह फिलहाल रुद्रा कॉलोनी, भिवानी में रह रहा है। हवासिंह ने बताया कि उसने अपना खेत अमित पुत्र राजेन्द्र को ठेके पर दिया हुआ है और 24 नवंबर को वह अमित से अपने खेत के 1 लाख 5 हजार रुपये लेकर करीब 11 बजे भिवानी जाने के लिए निकला था।

उसने बताया कि अमित से रुपये लेने के बाद उसने काले रंग की पॉलिथीन में डालकर उन्हें अपने कुर्ता-पायजामा की जेब में अच्छे तरीके से रख लिया था। बस में चढ़ने से पहले तक सब ठीक था, लेकिन जब उसने महम के भिवानी स्टैंड से बस पकड़कर उसमें चढ़ने के बाद सीट पर बैठकर अपनी जेब संभाली, तो रुपये गायब मिले। हवासिंह ने आशंका जताते हुए बताया कि बस में चढ़ते समय किसी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उसकी जेब से रुपये चोरी कर लिए।

शिकायतकर्ता हवासिंह ने तुरंत इसकी सूचना महम थाना पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(2) के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के लिए भिवानी स्टैंड, महम पर लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अमित की दुकान से लेकर भिवानी स्टैंड तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

Leave a Comment