UI GreenMetric Ranking 2026: World university ranking India
GJU Hisar ranking: हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने यूआई ग्रीनमेट्रिक विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में विश्वविद्यालय देश में 20वें, एशिया में 341वें, वैश्विक स्तर पर 586वें पायदान पर रहा।
यह अंतरराष्ट्रीय सूची जकार्ता स्थित यूनिवर्सिटास इंडोनेशिया जारी करती है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों के पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों व सतत विकास से जुड़े कामकाज का आकलन होता है। इस संस्करण में छह महाद्वीपों के 110 देशों के 2,016 संस्थानों ने भाग लिया।
रैंकिंग में परिसर व्यवस्था व आधारभूत संरचना, ऊर्जा व जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, परिवहन, शिक्षा व शोध तथा सुशासन, डिजिटलीकरण व एकीकृत कार्य प्रदर्शन सहित सात मानकों पर मूल्यांकन किया गया। आईक्यूएसी निदेशक कश्मीरी लाल के अनुसार 10,000 में से Guru Jambheshwar University Haryana को 6,750 अंक मिले। कुलपति विजय कुमार ने इसे संस्थान की सतत पहलों की मान्यता बताया।









