WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar News Today: बरवाला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, खेड़ी चौपटा कॉलेज के छात्र की मौत

By sunilkohar

Published On:

Hisar News Today: बरवाला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, खेड़ी चौपटा कॉलेज के छात्र की मौत

---Advertisement---

Hansi Barwala road accident, Khedi Chopta college student death

हादसे में दोस्त भी गंभीर घायल, पासपोर्ट बनवाने अंबाला जा रहे थे

हिसार न्यूज | हांसी बरवाला रोड पर राजली हेड के पास सड़क हादसे में खेड़ी चौपटा कॉलेज के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 उन्हें पासपोर्ट के लिए आवेदन करने बस से अंबाला जाना था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बरवाला रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मसूदपुर निवासी करीब 18 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपांशु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दीपक खेड़ी चौपटा कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त दीपांशु के साथ बाइक पर सवार होकर बरवाला जा रहा था।
दीपक के पिता राममेहर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दीपक की एक बड़ी बहन है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रही है। परिवार को दीपक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद दीपक के शव को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया।
 बरवाला सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

You Might Also Like

1 thought on “Hisar News Today: बरवाला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, खेड़ी चौपटा कॉलेज के छात्र की मौत”

Leave a Comment