WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Haryana News: राखीगढ़ी महोत्सव में बरवाला और जुलाना क्षेत्र के स्कूली छात्रों ने बांधा समां

By sunilkohar

Published On:

Haryana News: राखीगढ़ी महोत्सव में बरवाला और जुलाना क्षेत्र के स्कूली छात्रों ने बांधा समां

---Advertisement---

राखीगढ़ी महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कला एवं संस्कृति विभाग की टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध लोककला, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव के माहौल को उत्साह, उमंग और उल्लास से भर दिया।
महोत्सव में विद्यार्थियों की भागीदारी का उद्देश्य उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ प्रदेश की लोकसंस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना भी रहा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुतियां देकर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। राखीगढ़ी जैसे ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक भागीदारी ने प्राचीन विरासत और नई पीढ़ी के बीच जुड़ाव को भी सशक्त किया।

इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

राखीगढ़ी महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
राखीगढ़ी महोत्सव में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
राखीगढ़ी महोत्सव में निम्नलिखित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की:
राखीगढ़ी महोत्सव में भारती विद्या मंदिर, बरवाला; सनराइज स्कूल, सरसौद; आरोही स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़वाली खेड़ा; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलाजफरगढ़; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांदगढ़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किनाना के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की।

बॉक्स: विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा प्रदर्शन और सम्मान का मंच

अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रदेश की समृद्ध लोकपरंपराओं से परिचित होने का अवसर प्रदान कर रहा है। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन एवं पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति
ललित बत्रा द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करना बच्चों के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देते हैं।

You Might Also Like

Leave a Comment