नारनौंद में हांसी-चंडीगढ़ रोड पर नहर में गिरा ट्रक | Hansi Chandigarh Road Accident

By sunilkohar

Updated On:

---Advertisement---

ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, Rajthal Truck Accident में ड्राइवर कंडक्टर घायल, सैर करने वाले भी बाल बाल बचें

Hansi Chandigarh Road Accident : हांसी चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह नारनौंद के गांव राजथल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। Rajthal Accident में ट्रक का ड्राइवर में कंडक्टर घायल हो गए। ट्रक में से गैस निकलने लगी तो डर के मारे सभी दूर चले गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक के ड्राइवर को कंडक्टर को गाड़ी से बाहर निकाला। सड़क पर सैर कर रही कुछ लोग भी इस घटना से बाल बाल बच गए।

 ट्रक की गैस लीकेज से बड़ा हादसा टला

https://www.haryana-news.in/haryana-hansi-narnaund/hansi-chandigarh-road-accident-rajthal-narnaund-news/
नहर में पड़ा हुआ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
 जींद जिले के गांव ईसापुर खेड़ी निवासी अतुल ने बताया कि वह रात को ट्रक में सामान भरकर हिसार के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ में ट्रक कंडक्टर सागर भी साथ था। रविवार की सुबह जब वह गांव राजथल के पास पुलिस नाके पर मसूदपुर नहर के पास पहुंचे तो अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुलिस नाके पर रखें बैरियर को तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। ( Hansi Road Accident ) सड़क के किनारे पर सैर कर रहें ग्रामीणों ने उनको गाड़ी से बाहर निकाला। इस बड़े हादसे में दोनों बाल बाल बच गए।

सीएनजी गैस का तेजी से रिसाव

 उनका प्राथमिक इलाज करवाया गया। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को गाड़ी से दूर हटाया क्योंकि ट्रक की टंकी में सीएनजी गैस भरी हुई थी। उसका तेजी से रिसाव हो रहा था। कहीं आग ना लग जाए। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को दूर रखा।
गाड़ी नहर में गिरी
नारनौंद में ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा
सुनील कुमार।
 गांव राजथल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह सैर करने के लिए हर रोज की तरह आज भी आया हुआ था और वह कुछ देर के लिए नहर के पुल पर बैठकर आराम करता था। भगवान का शुक्र है कि आज नहर के पुल से मात्र 10 कदम दूर ही खड़ा कसरत कर रहा था। तभी देखा की गाड़ी उसकी तरफ आ रही है। सोचा कि कोई जानकर होगा लेकिन जब गाड़ी बिल्कुल पास आ गई तो वह एकदम से दूर भाग कर जान बचाई। गाड़ी बैरियर और वहां पर राखी हुई कुर्सियों को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
एक पल के लिए तो ऐसा महसूस हुआ कि गाड़ी की टक्कर लग गई लेकिन बाल बाल बच गया। आज मौत को बिल्कुल करीब से देखा है। अगर गाड़ी मात्र 5 मीटर पहले मुड़ जाती तो सीधे मंदिर में घुस जाती और मंदिर में बैठे काफी लोग इस दुर्घटना का शिकार होते। बड़ा हादसा होते-होते बाल बाल बच गया। गाड़ी से गैस लीक कर रही थी काफी लोग डर के मारे दूर भाग गए थे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को गाड़ी से बाहर निकाला।

Leave a Comment