Hisar Crime Report: विनोद काणा के गुर्गे पहलवान गुट के निशाने पर, भारी मात्रा में विदेशी हथियार बरामद

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Hisar Crime Report Vinod Kana henchmen are target of wrestler group

Hisar Crime Report: हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या के बाद उसके गुर्गे थुराना गांव के गैंगस्टर पहलवान गुट के निशाने पर हैं। उनको ठिकाने लगाने की फिराक में घूमते एक शूटर को सीआईए मिलगेट ने पीछा करते हुए सातरोड कलां में दबोचा है। इससे पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा हुआ।

पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान सुमित उर्फ पिन्नी के रूप में हुई है। इसके खिलाफ तीन राज्यों में लूटपाट, शस्त्र अधिनियम के 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से काले रंग की स्विफ्ट कार, 2 तुर्की मेड पिस्टल, 75 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन भी बरामद हुई हैं। सदर थाना में

शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी से पूछताछ जारी है। सीआईए टीम गांव सातरोड कलां की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार सुमित उर्फ पित्री वहां से फरार होने लगा। तभी उसकी कार खंभे से टकरा गई। वह कार से उतरकर भागने लगा जिसे पीछा करके टीम ने पकड़ लिया था। पहले गैंगस्टर काणा की हत्या करने वाले 2 शूटर खरड़-अलीपुर वासी राकेश व हांसी वासी अजय उर्फ टेल को पकड़ा था। इनसे ऑटोमैटिक असलहा बरामद हुए थे।

 

इस खबर से सम्बंधित पूरी डिटेल से न्यूज पढ़ने के लिए लाइन पर टच करें,

पेटवाड़ गांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बच्ची की मौत,

मुंढ़ाल के पास हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को ठोका, हिसार रेफर,

खरीफ फसलों की खरीद की तैयारियां शुरू, डीसी ने दिए निर्देश,

 

2 thoughts on “Hisar Crime Report: विनोद काणा के गुर्गे पहलवान गुट के निशाने पर, भारी मात्रा में विदेशी हथियार बरामद”

Leave a Comment