सोनीपत में चोरी, 20 तोले सोना और 7.50 लाख रुपये की नकदी ले उड़े चोर
सोनीपत के गांव गढ़ी ब्राह्मणान में वारदात, शादी के लिए रखे थे जेवरात और नकदी; CCTV कैमरों में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद, पुलिस जांच में जुटी
Sonipat Theft: सोनीपत जिले के गांव गढ़ी ब्राह्मणान में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 20 तोले सोने के जेवरात और 7.50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की वारदात से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के समय परिवार मकान पर ताला लगाकर खरीदारी करने के लिए बाजार गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक सामने आए हैं, जो आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुए हैं। इनमें से एक संदिग्ध कुछ समय बाद पैदल जाता हुआ भी दिखाई दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 37.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
बेटों की शादी के लिए रखे थे जेवरात और नकदी

सोनीपत पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी विक्रम सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि वह डीआईसी में नौकरी करता है। उसके दो बेटे परमजीत और हेमंत हैं। दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं। बेटों की शादी के लिए उसने पहले से ही जेवरात और नकदी का इंतजाम करके घर की अलमारी में रखे हुए थे। ( Chori CCTV Footage, Sonipat House Robbery )
बाजार से लौटे तो टूटा मिला मुख्य गेट का ताला
विक्रम सिंह के अनुसार, 9 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ मकान पर ताला लगाकर खरीदारी करने के लिए बाजार गया था। शाम करीब सवा पांच बजे जब वह अपनी पत्नी के साथ वापस लौटा तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला।
घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी की जांच की गई तो 20 तोले सोने के जेवरात और 7.50 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। परिवार को आशंका है कि चोर अन्य सामान भी ले गए हो सकते हैं। फिलहाल परिवार चोरी हुए सामान का मिलान करने में जुटा है। ( Sonipat Crime News )
पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

पीड़ित विक्रम सिंह उर्फ बंटी ने वारदात की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी और कोर्ट चौकी पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। ( Sonipat Garhi Brahmana Burglary, Gold Jewelry Theft )
Delhi Protest Live: जंतर-मंतर से कई प्रदर्शनकारियों को हटाया,












