सोनीपत सड़क हादसा: बहालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक फरार

By sunilkohar

Published On:

सोनीपत सड़क हादसा: बहालगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक फरार

---Advertisement---

Bahalgarh accident news

सोनीपत जिले के राई से होकर गुजर रहे एनएच-44 पर बहालगढ़ स्थित सरोवर पोर्टिको के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। Bahalgarh accident के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नाहरी स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोहर सिंह सूरज केबल कंपनी में मशीन ऑपरेटर था। उसके चचेरे भाई मुन्ना सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे मनोहर बाइक से पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था।
वह बहालगढ़ पुल पार कर सरोवर पोर्टिको से पहले पहुंचा था, जहां अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनोहर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। Bahalgarh accident के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने मनोहर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

You Might Also Like

Leave a Comment