सोनीपत: शादी में गांव आए सरपंच से मांगी 20 लाख की रंगदारी, गोहाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Gohana News: हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा के सरपंच को चुनावी रंजिश में धमकी देने के साथ रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सरपंच से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि गांव के ही युवकों ने वाट्सएप काल करके रंगदारी मांगी और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
Gohana sarpanch extortion case
सोनीपत जिले के गांव गुढ़ा के सरपंच समुंद्र सिंह की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दीपक और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपित फरार हैं। समुंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वे गुरुग्राम में रहते हैं। शनिवार को गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे।
हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान कहासुनी
हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान उनकी ग्रामीण सतीश के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात करीब 10 बजे सतीश ने उन्हें वाट्सएप काल की। आरोप है कि काल करने के बाद सतीश ने गाली-गलौज करते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी। इसमें सतीश के साथ दीपक और अनिल शामिल रहे।
समुद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और केस दर्ज किया गया। एसीपी राजीव कुमार ने बताया कि दीपक और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
Latest News in Hindi












