WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar Loot Case: हिसार लूट की वारदात का दो घंटे में खुलासा: दो गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

Hisar Loot Case : हिसार लूट मामले में पूरी नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

---Advertisement---

Hisar Loot Case : हिसार लूट मामले में पूरी नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

Hisar News: हिसार लूट मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे में ही वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को काबू कर उनके कब्जे से लूटी गई नगदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। वहीं, पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ पहले से ही लूट-स्नैचिंग के तीन मामले दर्ज हैं।

राजीव नगर लूट की वारदात

हिसार के राजीव नगर लूट की वारदात को लेकर हिसार पुलिस की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और वारदात को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


 

इस संबंध में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिवनगर निवासी एक व्यक्ति किसी काम से राजीव नगर क्षेत्र में आया हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पीड़ित से नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कवायद शुरू कर दी।

पुलिस ने अपने क्षेत्र सहित पूरे शहर में नाकेबंदी की। वहीं, पुलिस की तकनीकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि राजीव नगर में हुई लूट की पूरी नगदी बरामद कर ली गई है। वहीं,

1 thought on “Hisar Loot Case: हिसार लूट की वारदात का दो घंटे में खुलासा: दो गिरफ्तार”

Leave a Comment