He was made hostage after being sent to Cambodia, Rs 40 lakhs were demanded for his release
हिसार के एक व्यक्ति को कंबोडिया भेजकर उसे बंधक बनाकर रिहा करने का मामला सामने आया है। हिसार पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी दाहिमा निवासी सुशील कुमार को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपित को अदालत में शुक्रवार को पेश करेगी। मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक नवीन ने बताया कि NCCRP Portal से थाना हिसार में एक शिकायत प्राप्त हुई थी।
हिसार निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। मेरा पति काम की तलाश में था। उपरोक्त सुशील ने मेरे पति से कहा कि वह उसे बाहर कही अच्छी नौकरी लगवा देगा। सुशील के कहे अनुसार 1 अप्रैल को उसका पति कंबोडिया चला गया। 4 अप्रैल को उसके पास व्हाट्सएप पर उसके पति को छोड़ने के एवज में चालीस लाख रुपए की मांग को लेकर काल आया। और वे कभी उसके पति के फोन से फोन कर लगातार पैसे की मांग कर रहे है। पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना सदर हिसार में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर उपरोक्त एक नामजद आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक नवीन में बताया कि आरोपी सुशील कुमार ने शिकायतकर्ता के पति को विदेश भिजवाया था। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को कल राहगीरी रिमांड उपरांत अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता के पति को कंबोडिया से डिपोर्ट करवाया जा चुका है।