Hisar News Today: Accident while demolishing house: Youth dies due to roof collapse
![]() |
| मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन । |
हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: हिसार के बरवाला क्षेत्र के गांव मकान तोड़ते हुए अचानक से छत गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती हुई बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव सरसौद निवासी नवीन मजदूरी का काम करता था और इन दिनों वो गांव धिंगताना में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था। वहां पर वो किसी के पुराने मकान को तोड़ने में लगा हुआ था कि बीते रोज शाम करीब 4 बजे जब नवीन चाय पी कर छत पर मंडेर गिराने के लिए ऊपर चढ़ा तो अचानक से छत गिर गई। छत के साथ ही नवीन भी नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस ही मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल नवीन को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत से नीचे गिरने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Haryana News Today: हिसार पुलिस ने साढ़े 9 लाख की ठगी करने के मामले में एक गिरफ्तार
सावधान, ये काम नहीं किया तो अब कटेगा बिजली कनेक्शन, जल्दी से कर लो, वरना पछताओगे
जींद मर्डर केस में तीन गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज
