Ilaake ki jang : Hisar Mangalmukhis takraav
Hisar News Today : इलाके की जंग मंगलामुखियों के दो गुटों के बीच देखने को मिली। इलाके को लेकर हुए विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। जिससे चाकू लगने से मंगलामुखी सानिया घायल हो गई। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
घायल मंगलामुखी सानिया को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल में मौजूद मंगलामुखी गीता ने बताया कि शोभा नेहरू हमारी गुरु हैं। मैं आज दो मंगलामुखी के साथ रामपुरा मोहल्ले में दीपावली पर्व को लेकर बाजार में दुकानदारों से बधाई ले रही थी। ( Ilaake ki jang )
इसी दौरान वहां दूसरे गुट के 10-12 मंगलामुखी कार में आ गई। उन्होंने इलाके को ( Ilaake ki jang ) अपना बताते हुए मंगलामुखी सानिया के हाथ पर चाकू मार दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गई।
गीता ने बताया इस इलाके पर हमारा हक है। हम पुराने जमाने से इस इलाके में बधाई मांगते आए हैं। बाद में घायल सानिया को कार में सिविल अस्पताल में ले जाया गया। एचटीएम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।