Site icon Haryana News Abtak – हरियाणा न्यूज टूडे – Haryana latest News

राखीगढ़ी महोत्सव में दिखेगा खेल, इतिहास व संस्कृति का अद्भुत संगम : प्रधान सचिव कला रामचंद्रन

Rakhigarhi Festival will see a wonderful confluence of sports, history and culture: Principal Secretary Kala Ramachandran

ऐतिहासिक नगरी राखीगढ़ी तीन दिवसीय महोत्सव के लिए सज धज कर तैयार

ऐतिहासिक नगरी वर्ल्ड हेरिटेज राखीगढ़ी में तीन दिवसीय प्रथम राखीगढ़ी महोत्सव के लिए सज धज कर तैयार है। विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने पुलिस अधीक्षक हमेंद्र मीणा,अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा , नारनौंद के एसडीएम मोहित महराना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महोत्सव स्थल का दौरा कर तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और बताया कि महोत्सव को लेकर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में खेल संस्कृति तथा इतिहास का अद्भुत संगम नजर आएगा।

हेरिटेज वॉक, किड्स जोन, प्रदर्शनी स्टॉल व पुरातात्विक टीले रहेंगे आकर्षण के केंद्र


प्रधान सचिव ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाले लगाई जाएगी। इनके माध्यम से लोगों को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाई जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। स्टालों के पास मुख्य द्वार के निकट हेरिटेज वॉक बनाया गया है। यहां प्राचीन वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। ऊंट की सवारी के लिए प्रयोग होने वाली पिलान, शेर, सवा शेर, 50 तथा 25 किलोग्राम वजनी बाट, भारी भरकम डोल, 200 साल पुराने 7 परतों वाले तेल वाले कूपे, लकड़ी गाड़ी के पहिए, तथा विशालकाय हुक्का, चरखे इत्यादि प्राचीन चीजें आकर्षण का केंद्र बनेगी।

राखीगढ़ी महोत्सव में दिखेगा खेल, इतिहास व संस्कृति का अद्भुत संगम

img 20241219 wa00095744653981468035114

बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन स्थापित: महोत्सव में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। महोत्सव स्थल पर किड्स जोन बनाया गया है यहां बच्चों के खेलने के लिए जंपिंग झूला, नैनो कार झूला ,एयरप्लेन झूला, रेल गाड़ी झूला, वाटर रोलर तथा मिकी माउस की व्यवस्था की गई है। बच्चे सुबह से शाम तक यहां खेलों का लुत्फ उठा सकते हैं। खेलने के दौरान बच्चों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए खेलों के सामान के साथ ऑपरेटर भी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन: उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीनों दिन विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। इसमें रस्साकसी, नींबू चम्मच रेस, मटका दौड़, कुश्ती, कबड्डी तथा 100 मीटर की दौड़ इत्यादि खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आने वाले विद्यार्थियों को पुरातात्विक साइटों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नीरज, हांसी उपमंडल के एसडीएम राजेश खोथ, नगराधीश हरिराम विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

राखीगढ़ी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि राखीगढ़ी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगें। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

 

Exit mobile version