Site icon Abtak Haryana News – हरियाणा की ताजा खबरें – Latest News HR

Rohtak BJP Program : भाजपा के कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेसियों का कब्जा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नाराज, कार्यक्रम को छोड़ निकले बाहर

Rohtak BJP Program Baval : राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नाराज 

Rohtak Latest News :  भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के निमंत्रण देने रोहतक पहुंचे। लेकिन भाजपा के रोहतक जिले के तीन मंडल अध्यक्ष नाराज होकर कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेज पर कांग्रेस नेताओं को तो जगह मिल गई लेकिन उनके लिए जगह निश्चित नहीं की गई थी और उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अपने इस अपमान की शिकायत मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से करेंगे।

 

Rohtak BJP Program : भाजपा के कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेसियों का कब्जा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नाराज, कार्यक्रम को छोड़ निकले बाहर
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा जयंती का रोहतक में निमंत्रण देते हुए।

भाजपा पार्टी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाने के लिए कार्यक्रम में लोगों को पहुंचने के लिए न्योता दे रही है। रोहतक में भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगरा पहुंचे थे। Rohtak BJP Program में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में महम विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान पर जगह नहीं मिली तो वह भड़क गए और कार्यक्रम को बीच में छोड़कर बाहर आ गए। इससे पहले कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बात्रा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ग्रामीण जिला अध्यक्ष को कुर्सी ना मिलने के कारण विवाद हो गया था और अब भाजपा में भी कुर्सी विवाद छिड़ गया है।

 

Rohtak BJP Program : भाजपा के कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेसियों का कब्जा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नाराज, कार्यक्रम को छोड़ निकले बाहर
सैमाण मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान।

सैमाण मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम (Rohtak BJP Program) में पहुंचने का निमंत्रण मिला था। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर उनके बैठने के लिए स्टेज पर कोई जगह नहीं थी। राज्यसभा सदस्य के पास कांग्रेस के कार्यकर्ता वह अन्य लोग बैठे हुए थे जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि वह बीजेपी पार्टी को मजबूत करने के लिए 2004 से ही प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत और पार्टी को मजबूत करने के इरादे के चलते ही उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगरा के कार्यक्रम में उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा और उन्हें बैठने के लिए सबसे पीछे की लाइन में कुर्सी दी गई थी। वह इस मामले की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली से करेंगे।

मोखरा मंडल अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि राज्यसभा सदस्य के Rohtak BJP Program में उन्हें अपमान का घुट पीना पड़ा। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए पिछले काफी समय से लगे हुए हैं जिनकी बदौलत उन्हें पार्टी में अनेक पदों पर विराजमान किया जा चुका है। उनकी सीनियरिटी को देखते हुए उन्हें स्टेज पर जगह मिलनी चाहिए थी लेकिन उन्हें मंच पर बैठने के लिए जगह नहीं थी और सबसे पीछे की पंक्ति में बैठने के लिए कुर्सी लगाई गई थी। ऐसे में वह अपना अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते और वह कार्यक्रम को छोड़कर बीच में ही आ गए हैं।

 

भाजपा नेता मोखरा मंडल प्रभारी संदीप नैंन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी में अपने मान सम्मान के लिए जुड़ता है लेकिन आज उन्हें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम में अपमानित होना पड़ा। तूने कार्यक्रम में सम्मान नहीं मिला तो वह वहां पर कुछ बोलने की बजाय कार्यक्रम को छोड़कर बाहर गए हैं।

लाखन माजरा मंडल के अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आगे भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। लेकिन आज मान सम्मान के लिए वह कार्यक्रम को छोड़कर आए हैं। अगर पार्टी के मजबूत करने के लिए काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग आज तक भाजपा के साथ नहीं थे और ना ही कभी बीजेपी के लिए उन्होंने काम किया आज उन्हें स्टेज पर जगह मिली हुई थी और मंच पर भी नहीं बोलने का मौका मिल रहा था जबकि उनके लिए सबसे लास्ट के पंक्ति में कुर्सियां लगाई गई थी। ( Rohtak BJP Program )

इस संबंध में जब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता से बातचीत करनी चाहिए तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। भाजपा प्रवक्ता ही तस्वीर को साफ कर सकते हैं कि असल में मामला क्या है।

 

रोहतक विधायक कॉन्फ्रेंस कुर्सी विवाद, नाराज जिला अध्यक्ष को मनाने के लिए सड़क पर दौड़े कांग्रेस विधायक,

Exit mobile version