बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की घोषणा | Hisar News

बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की घोषणा | Hisar News

बरवाला-अग्रोहा रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की घोषणा: बरवाला-अग्रोहा मार्ग पर रेलवे लाइन पर फाटक बंद होने के चलते लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए यहां ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को श्री गौ रक्षा सेवा समिति गौशाला बरवाला में 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित गोपाष्टमी पूजन समारोह में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने यह घोषणा की।