Tosham News Today: दुल्हेड़ी के बाबा मुंगीपा मेले में कबड्डी का रोमांच, बनभौरी ने घिराय को हराया
हरियाणा न्यूज | भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ी स्थित बाबा मुंगीपा मंदिर में 30वां मेला एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बनभौरी की टीम ने घिराय को धूल चटाई और ट्राफी पर कब्जा किया। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।








