Barwala Accident: छान गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर
Barwala Accident: हरियाणा न्यूज; हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव छान-काकड़ोद रोड पर बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बरवाला थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।








