लोहारी राघो रामलीला में रावण का रौद्र रूप देख दंग रह गए दर्शक, गिलास तोड़ते ही गूंज उठी तालियां
Haryana Narnaund News : लोहारी राघो रामलीला में सीता हरण के मंचन ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रावण की भूमिका में विक्रम चावला की दमदार गर्जना और गुस्से में हथेलियों के बीच शराब का गिलास तोड़ने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।






