उकलाना कांग्रेस सम्मेलन के पोस्टर से दिग्गज नेता गायब, बनी चर्चा का विषय
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )। हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पोस्टर पर नेताओं की तस्वीरों को लेकर चर्चा रही। सम्मेलन के पोस्टर पर वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें नजर नहीं आने और अपेक्षाकृत छोटे स्थानीय नेताओं को जगह मिलने की बात चर्चा का विषय बनी। राजनीतिक कार्यक्रमों में पोस्टर और बैनर के चयन को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।






