भिवानी-जींद रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर और कार की टक्कर में दादा-पौते की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
हरियाणा न्यूज: भिवानी-जींद रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में दादा-पौते लगते थे।








