Hisar News : योग स्वस्थ जीवन का आधार, सशक्त राष्ट्र की पहचान – सावित्री जिंदल


स्वस्थ मन एवं स्वस्थ आत्मा से ही होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण
 
Hisar News : 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर पर स्थानीय महाबीर स्टेडियम में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और अपना संदेश दिया।

11th International Yoga Day Hisar


जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक सावित्री जिंदल ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि योग स्वस्थ जीवन के आधार के साथ-साथ सशक्त राष्ट्र की पहचान भी है। हमारा देश महापुरुषों की भूमि है। वर्तमान दौर में सभी की जिंदगी भाग-दौड़ की हो गई है, जिससे मन में तनाव भी रहता है। योग न सिर्फ तनाव को दूर करता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा भी पैदा करता है। अगर शरीर स्वस्थ रहता है तो जीवन में विकास की गति भी तीव्र रहती है। संकल्प लेना चाहिए कि हमें योग के जरिये आगे बढऩा है।

 

उन्होंने कहा कि योग ऐसी जीवन शैली है, जिसको व्यक्ति अपने जीवन में अपनाकर आमूलचूल परिवर्तन कर सकता है। योग से जहां शरीर तो स्वस्थ होता ही है, वहीं योग से मन, बुद्धि तथा आत्मा का उत्थान भी होता है। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों और महात्माओं की देन है, आज पूरे विश्व में योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। एक स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन एवं स्वस्थ आत्मा का प्रतीक है। स्वस्थ मन एवं स्वस्थ आत्मा से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मनुष्य को अपने दैनिक जीवन शैली में योग को अपनाना चाहिए। प्रत्येक नागरिक को अपना शरीर स्वस्थ, हष्ट-पुष्ट एवं निरोग रखने के लिए योगासन की क्रियाएं नियमित रूप से करनी चाहिए।


उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक गांव में व्यायामशालाएं खोली गई हैं। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों तथा बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 


उपायुक्त अनीश यादव ने विधायक सावित्री जिंदल का 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आमजन को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, नगराधीश हरिराम, सीईओ जिला परिषद हरबीर सिंह, भाजपा नेता अशोक मित्तल, संजीव रेवडी, समाजसेवी जगदीश जिंदल, ललित शर्म एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं आमजन ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।

योग दिवस समाचार :

हांसी योग दिवस शिविर ,

नारनौंद योग दिवस शिविर,

बरवाला योग दिवस शिविर,

उकलाना योग दिवस शिविर,

मंडी आदमपुर योग दिवस शिविर,

रेवाड़ी योग दिवस शिविर,

हिसार में मतगणना के लिए पुलिस की एडवाइजरी, रूट डायवर्ट, मतगणना केंद्र पर इन चीजों के लिए जाने पर होगी पाबंदी

Police advisory for counting of votes in Hisar

विधान सभा चुनाव 2024 मतगणना स्थल पर पुलिस ने किए सख्त सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी की जारी

विधान सभा चुनाव की मतगणना कल दिनाक 08.10.2024 को हिसार जिले की सातों विधानसभा सीटों की मतगणना महावीर स्टेडियम के जिम्नेशियम हाल, जूडो हाल, सुविधा सेंटर, बॉक्सिंग हाल, सिल्वर जुबली हाल में की जायेगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर आखरी परिणाम आने तक जारी रहेगी। हिसार पुलिस ने मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए सख्त सुरक्षा के प्रबंध किए है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा है कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर पर्यवेक्षण अधिकारियों सहित उनके साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस बल रखा गया है। मतगणना स्थल पर दो लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर आने वाले नागरिकों की अच्छे से चैकिंग की जायेगी। मतगणना के दिन महावीर स्टेडियम के मुख्य द्वार, पंचायत भवन, सुविधा सेंटर के सामने वाले द्वार पर डीएमएफडी सहित पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। वे बिना चैकिंग के किसी को भी मतगणना स्थल पर नहीं आने देगे।

मतगणना केंद्र पर इन चीजों के ले जाने पर पाबंदी

महाबीर स्टेडियम में कोई भी व्यक्ति बिना तलाशी के अन्दर नहीं जाएगा। मोबाईल फोन, पेन, बीड़ी सिगरेट, माचिस, अन्य कपड़े, घड़ी, थैला, अंगूठी, कड़ा, बलेड, चाकू, हथियार, तरल प्रदार्थ व कोई भी अन्य वस्तु अन्दर नहीं जाने दी जाएगी। केवल उम्मीदवार या उसका एजेन्ट ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश कर सकता है। मतगणना स्थल आधिकारिक गाड़ियों के अलावा सभी का प्रवेश निषेध किया गया है। मतगणना हाल के अन्दर वही आदमी प्रवेश करेगा जिनके पास पहचान पत्र हों और वह उसकी जेब पर लगा हो। मतगणना स्थल के बाहर की ओर भीड़ नही होने दी जाएगी।

मीडिया सेंटर:-
मतगणना के दौरान मीडिया कर्मियों के लिए बाल भवन में मीडिया सेंटर बनाया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पास जारी किए गए है। जिन्हे जिला जनसंपर्क एवम् सूचना कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। मतगणना स्थल और मीडिया सेंटर पर केवल उन्हीं मीडिया कर्मियों को जाने दिया जाएगा, जिनके पास भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया हुआ पास होगा।


मतगणना पर नाकाबंदी और पार्किंग व्यवस्था:-
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि मतगणना के दिन यातयात व्यवस्था को सुचारू रूप ने चलने के लिए डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना प्रबंधक और संबधित थाना प्रभारी को भी निर्देश दिए गए है। फव्वारा चोक, फ्लाई ओवर ब्रिज, टी प्वाईट महाबीर स्टेडियम और पंचायत भवन तक रूट व्यवस्था लगाई गई है। मतगणना के दौरान सम्पूर्ण यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिनांक 08.10.2024 को सुबह 05ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक रानी लक्ष्मीबाई चौक से शर्मा नर्सिग होम चौक, जिन्दल टावर से होते हुए मलिक चौक तक की सड़क को बंद किया गया है। बालसमंद जाने वाले वाहन परिजात चैक से होते हुये जायेगे।

रानी लक्ष्मीबाई चौक, शर्मा अस्पताल के सामने, शर्मा अस्पताल टी प्वाइंट, महावीर स्टेडियम के मुख्य द्वार, बल भवन के सामने, HAU के गेट नम्बर एक, मलिक चौक, गवर्मनेट कॉलेज के पिछले वाले गेट, राज गढ़ रोड गवर्मनेट कॉलेज के सामने और HAU गेट नम्बर 4 पर नाकाबंदी की गई है। मतगणना के समय गवर्मेंट कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था की गई है। गवर्मनेट कॉलेज ग्राउंड में आने के लिए राजगढ़ रोड से इंट्री की गई है। मतगणना के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक डीएसपी सहित एक कम्पनी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्र से अनाधिकृत व्यक्तियों और वाहनों को दूर रखा जाएगा।

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer