जींद-भिवानी मार्ग पर हादसा: बास टोल के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हरियाणा के जींद-भिवानी मार्ग पर हादसा हो गया। बास टोल नाके के पास एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी घायल को होश नहीं आया है और उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।








