WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

Delhi Jaipur Highway Accident: रेवाड़ी जिले में 2 डंपरों की भिड़ंत के बाद टकराई राजस्थान रोडवेज बस

Rajasthan Roadways bus collides with dumpers on Delhi Jaipur Highway Bawal

हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ ), बावल : Delhi Jaipur Highway Accident, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव रूध के फ्लाईओवर पर बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे दो डंपरों की पहले आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस भी उनसे जा टकराई।