Rewari News Today: राज्यपाल बनने के बाद पहली बार ससुराल पहुंचीं डॉ. सुधा यादव, कारगिल शहीद पति को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Rewari News Today: कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डा. सुधा यादव रविवार को राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने ससुराल गांव धामलावास (रेवाड़ी) पहुंचीं। गांव आगमन पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया।








