WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

Haryana News: भिवानी-हांसी रूट पर बस में सफर करने वाले सावधान! हो सकती है परेशानी, जानें पूरी वजह

भिवानी-हांसी रूट पर बस से सफर करने वाले सावधान! प्राइवेट बसों का पहिया थमा | Haryana News

Haryana News : भिवानी-हांसी रूट पर बस में सफर करने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इस रूट पर सफर करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सोमवार को यात्रियों के साथ-साथ छात्रों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले पूरी जानकारी जरूर ले लें।

दरअसल, हांसी-भिवानी मार्ग पर गांव प्रेम नगर के पास हुए bus accident के बाद इस रूट पर प्राइवेट बसों का चक्का जाम है। भिवानी बस हादसे में दो छात्रों सहित बस कंडक्टर की भी मौत हो चुकी है, जिसके चलते इस मार्ग पर परिवहन सेवाएं प्रभावित चल रही हैं।