Roadway bus driver assaulted on Hansi Jind route, bus also vandalized
डबवाली से गोहाना जा रही थी रोडवेज बस, गांव शेखपुरा के पास हुआ हमला
![]() |
| फाइल फोटो हरियाणा रोडवेज बस |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर: हांसी जींद मार्ग पर गांव शेखपुरा के पास अज्ञात युवकों ने रोड़वेज बस चालक के साथ मारपीट कर उस पर ईंटों से हमला कर दिया। घायल बस चालक को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हांसी सदर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ बस में तोडफ़ोड़ करने, बस चालक को घायल करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( Hansi News Today)
पुलिस को दी शिकयत में सोनीपत जिले के बुटाना निवासी मयंक ने बताया कि वो सोनीपत जिले में रोड़वेज बस पर चालक के पद पर कार्यरत है। उसकी बस गोहान से डबवाली आती जाती है। एक नाईट उसकी डबवाली होती है और वो अगले दिन सुबह डबवाली से गोहाना के लिए चलता है। जब वो डबवाली से चलकर गोहाना जा रहे थे तो हांसी जींद मार्ग पर गांव शैखपुरा के पास पब्लिक ने एक बस को रूकवाया हुआ था और साइड ना मिलने के कारण उसने अपनी बस को उसके पीछे रोक लिया।
उस दौरान दो अनजान युवक उसके पास आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने ईंट उठाकर उसके माथे में ईंट मारी तथा पत्थरों से हमला कर बस के शीशे भी तोड़ दिए। उसने अपना व सवारियों का बचाव करते हुए बस को भगा लिया और बस को एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कर इसकी सूचना डॉयल 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उसे खानपुर मैडिकल कॉलेज ले गए। शेखपुरा पुलिस चौकी पुलिस ने बस चालक मयंक के ब्यान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
