---Advertisement---

Mandi Adampur News: करियाणा दुकान के गल्ले से रुपए चोरी; चोर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Mandi Adampur News Dukan chori accused arrest  

Mandi Adampur News: हिसार जिले के आदमपुर मंडी स्थित करियाणा दुकान के गल्ले से नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। आदमपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जानकारी देते हुए जाँचकर्ता ASI दलबीर ने बताया कि रामस्वरूप निवासी मंडी आदमपुर, जिला हिसार, जो “श्री राम किरयाणा” के नाम से हाई स्कूल के पास दुकान चलाते हैं, ने शिकायत दी थी कि दिनांक 21.03.2026 को समय करीब शाम 06:00 बजे वह अपने 10 वर्षीय लड़के गगन को दुकान पर छोड़कर घर चले गए थे। ( Latest News Hisar Haryana )

लगभग 10 मिनट बाद वापस आने पर उनके लड़के ने बताया कि एक अज्ञात लड़का दुकान पर आया और सामान लेने के बहाने पीछे से गल्ले में से पैसे निकालकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता द्वारा गल्ले की जांच करने पर करीब 31,000 रुपये गायब मिले। बाद में अपने स्तर पर पता करने पर आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र राधेश्याम निवासी गांव खारा बरवाला के रूप में हुई। ( Hisar News Today )

 


उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूचना के आधार पर मंडी आदमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ( Hisar Crime News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer