WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल | Two motorcycles collide in Jind

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

 Two motorcycles collide in Jind, 

हरियाणा न्यूज जींद :सफीदों के असंध रोड पर सफीदों बाईपास मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत ( bikes accident) हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और वे घायल हो गए। जबकि दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान गांव खेड़ाखेमावती निवासी करीब 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र महासिंह के रूप में हुई है। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक पाजू कलां निवासी मिंटू गंभीर रूप से घायल है।

जिसका फिलहाल पानीपत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। देर शाम गांव खेड़ाखेमावती के पास ही बाईपास मोड़ पर दो मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। गांव खेड़ाखेमावती निवासी प्रिंस पुत्र नरेश ने बताया कि वह अपने गांव के रहने वाले प्रिंस पुत्र महासिंह के साथ बाइक पर बैठक सफीदों की तरफ जा रहे थे। सफीदों की तरफ से मिंटू तेज रफ्तार से अपने मोटरसाइकिल पर लापरवाही से आ रहा था और सीधी उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर दे मारी। वे तीनों घायल हो गए। जहां राहगीरों द्वारा उनको तुरंत सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्रिंस पुत्र महासिंह को मृत घोषित कर दिया और गांव खेड़ाखेमावती निवासी टिंकू को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के लिए रेफर किया।

 सदर थाना प्रभारी बलजीत ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया था। घायल प्रिंस पुत्र नरेश के बयान दर्ज करके दूसरी मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment