WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

जींद में बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, मारपीट कर दी धमकी | miscreants kidnapped young man in Jind

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

  miscreants kidnapped young man in Jind

हरियाणा न्यूज जींद : रामा कालोनी वार्ड नम्बर 2 खानसर चौक सफीदों निवासी हर्ष उर्फ अंशुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की स्टेडियम मार्कीट में स्थित गाबा कम्युनिकेशन मोबाइल शॉप पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीख रहा है। रविवार की शाम को करीब 4 बजे वह मोबइल शॉप बंद करने के बाद दुकान मालिक को चाबी देते हुए दोबारा दुकान पर पहुंचा। जहां उसका दोस्त अमन निवासी रामा कालोनी बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। वे घर जाने के लिए तैयार ही थे कि तभी वहां पर दीपक निवासी शिव कालोनी व अभिनव निवासी सहानपुर बाइक पर आए। दोनों नशे की हालत में थे।

दीपक व अमन के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। बाद में अमन के भाई निखिल के वहां पर आने पर दीपक ने उससे भी बहसबाजी की। इसी बीच वह निखिल के साथ बाइक पर घर के लिए चल पड़ा। रास्ते में दीपक ने उनका पीछा करते हुए आगे बाइक अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इसी दौरान मोहित व सन्नी भी बाइक पर वहां आ गए तथा वह मौका पाकर सन्नी व मोहित के साथ वहां से बाइक पर चला गया। कुछ ही दूर जाने पर सामने से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने आकर उनका रास्ता रोक लिया।

 गाड़ी के अंदर से आशू रंगा निवासी सिंघपुरा, अभिनव निवासी सहानपुर, अयान उर्फ वालिया निवासी सफीदों, सागर सोलंकी निवासी वार्ड नम्बर 5 रविदास मोहल्ला सफीदों व सज्जन सिसोदिया निवासी बहादुरपुर उतरे तथा उसे पीछे से पकड़ कर बाइक से नीचे गिरा दिया। फिर पांचों ने मिलकर उसे लात-घूसों से मारा और जान से मारने की धमकी देते रहे।

झगड़ा बढ़ता देखकर सन्नी और मोहित डर के मारे बाइक लेकर वहां से भाग गए। मारपीट के बाद पांचों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया तथा कश्यप धर्मशाला से होते हुए हुड्डा की तरफ ले गए। जहां से उसे विभिन्न रास्तों से होते हुए पुरानी अनाज मंडी ले जाया गया।

HSSC Group D Result Update : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ग्रुप डी का सीईटी रिजल्ट घोषित करने को लेकर आई अपडेट

इस दौरान गाड़ी में भी पांचों ने उसके साथ मारपीट की। अचानक अनाज मंडी में उन्हें सिंघपुरा निवासी पारस दिखाई दिया। जिस पर वे गाड़ी रोक कर पारस से मारपीट करने लगे। वह मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ तथा अपनी जान बचाई। थाने में सभी आरोपियों पर अपहरण करने, मारपीट, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Comment