WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

डाकखाने का एजेंट बनकर करोड़ों हड़पे : डाकघर का फर्जी एजेंट रिमांड के दौरान खोलेगा राज

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Crores were grabbed by posing as post office agent: Fake post office agent will reveal secrets during police remand

डाकखाने की स्कीमों के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार। 

हरियाणा न्यूज जींद : डाकघर का एजेंट बनकर आरडी (आवर्ती जमा) और एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपित जुलाना निवासी श्यामलाल गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जुलाना निवासी संजय व अन्य लोगों ने 29 सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जुलाना निवासी श्यामलाल की पुत्रवधु सीमा डाकघर जुलाना की एजेंट थी और उसने डाकखाने की विभिन्न योजनाओं के नाम पर उनके करोड़ों रुपए उनके खातों में जमा ना करवाकर खुद ही हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

श्यामलाल एजेंट का काम करता था। उसने बहुत से लोगों का आरडी का खाता, तो किसी की एफडी करवाई हुई थी। उसने भी श्यामलाल से आरडी खाता करवा रखा था। श्यामलाल हमारे से हर माह आरडी खाता में जमा करवाने के लिए किस्त की राशि नकद लेता रहता था तथा अपने विश्वास में लेकर पासबुक अपने पास रखता था। आरडी खाता की किस्त पूर्ण होने के उपरांत डाकघर से रुपये निकलवाने के लिए फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर राशि निकलवाने के बाद अपनी मजबूरी बताकर कुछ समय में वापस देने का आश्वासन देकर खुद रख लेता था। श्यामलाल आरडी खाते में जमा करने के लिए उनसे ली गई किस्तों की राशि खाते में जमा ना करवाकर खुद हड़प गया।

 छह जुलाई 2021 की रात को अपने मकान व दुकानों को ताला लगाकर बिना किसी को बताए अपने परिवार साहित जुलाना छोड़कर फरार हो गया था। आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश करने के बाद भी श्यामलाल व उसके परिवार का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद उन्होंने श्यामलाल की लड़की रितु से करीब एक सप्ताह बाद संपर्क किया, तो रितु ने आश्वासन दिया कि उसके पिता द्वारा ली गई राशि का पूरा हिसाब

वो करेगी। जब भी रितु को इस बारे में कहते, तो वह राशि देने का आश्वासन देती रही। अब पता चला है कि रितु ने उसके पिता श्यामलाल की प्रापर्टी अपने नाम करवाकर लोगों को बेचकर खुद रुपये लेकर चली गई है। इस साल एक जुलाई को रितु अपने पिता की बेची हुई प्रापर्टी पर खरीदार का कब्जा दिलवाने के लिए जुलाना में आई हुई थी। जब रितु से मिले, तो उसने आश्वासन दिया कि वह उनको अपने पिता श्यामलाल से मिलवाकर हिसाब करवा देंगी। 

कुछ दिनों बाद जब उन्होंने रितु को उसके पिता श्यामलाल से मिलवाने व हिसाब-किताब करने के लिए कहा, तो रितु ने धमकी दी कि वह एक वकील है। रितु ने धमकी दी कि वह उन पर झूठा केस करवाकर फंसा देगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्यामलाल, उसके लड़के धर्मवीर व दीपक, लड़की रितु, पुत्रवधु सीमा के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपये ऐंठने व जान से मारने धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

You Might Also Like

Leave a Comment