Ban on Tosham mountain mining lifted; Crusher aggregate rates will be reduced
पहाड़ में खनन पर लगी रोक हटाने से निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, घटेगी लागत
![]() |
| डाडम पहाड़ दरकने से हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य। फाइल फोटो |
हरियाणा न्यूज तोशाम : मकान और कोई दूसरा निर्माण कार्य करना चाहते हैं और महंगे क्रेशर और रोड़ी की वजह से निर्माण कार्य रुके हुए हैं तो आपके लिए खबर राहत भारी हो सकती है। क्योंकि तोशाम पहाड़ पर जल्द ही खनन कार्य शुरू होने वाला जिसके बाद वहां से निकलने वाले स्टोन के रेट में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
आपको बता दें कि प्रदूषण विभाग ने हवा की खराब गुणवत्ता के कारण 22 दिसंबर को ग्रेप तीन की लगाई गई रोक को तो हटा दिया गया है, लेकिन तीन माह से बंद खानक पहाड़ चलाने की अभी तक उच्चाधिकारियों की अनुमति नहीं मिली है। पहाड़ चलाने के लिए क्रेशर मालिक एचएसआइआइडी सी कार्यालय पंचकुला में बुधवार को पहुंचे।
मंगलवार से खरकड़ी सोहान पहाड़ में खनन कार्य व क्रेशर इकाइयों में कार्य शुरू हो गया है। क्रेशरों पर क्रेशर व रोड़ी का स्टोक भी खत्म हो गया था कहीं थोड़ा बहोत क्रेशर पड़ा हुआ है उसका भाव भी 1200 के लगभग है। वहीं क्रेशर मालिकों का कहाना है कि खानक डाडम क्रेशर जोन में एनजीटी की बार बार पाबंदी लगाने के चलते क्रेशर उद्योग को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
खानक में पत्थर उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के मामले में तीन माह से खनन कार्य बंद पड़ा है। डाडम पहाड़ एक जनवरी 2022 में पहाड़ दरकने से हुए हादसे के बाद से ही बंद है। खानक व डाडम में लगभग 350 क्रेशर इकाइयां हैं जिसमें लगभग 160 ही क्रेशर चल रहे थे। एनजीटी द्वारा एनसीआर में क्रेशर इकाइयां बंद करने से गाड़ी मालिकों के सामने किस्त भरने की समस्या पैदा हो गई है।
क्रेशर मालिकों ने बताया कि एनजीटी ने प्रदूषण को लेकर एक माह में लगातार दो बार क्रेशर उद्योग सहित निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने से क्रेशर उद्योग घाटे का सौदा बनता जा रहा है। जिसकी वजह से उनके लिए और यहां पर काम करने वाले लोगों के लिए खाने के लाले पड़ गए हैं। मजदूर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए और दूसरी जगह काम की तलाश करने के लिए वो यहां से पलायन करने लगे हैं।
क्या कहे हैं क्रेशर मालिक
खरकड़ी सोहान पहाड़ में महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक मनोज लाला ने बताया कि खनन कार्य की शुरुआत कर दी है। पत्थर का रेट 250 रुपये प्रति टन निर्धारित किया गया है। खनन शुरू होने से बेरोजगार मिलेगा वहीं विकास कार्यों में तेजी आएगी।
डाइम जोन प्रधान रमेश श्योराण ने कहा कि एनसीआर में प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है तो इसका खामियाजा 150 किलोमीटर दूर खानक डाडम क्रेशर उद्योग को उठाना पड़ता है जबकि सरकार द्वारा नियमों का हर समय क्रेशर उद्योग पालन करता आया है। क्रेशर संगठन की मांग है कि सरकार क्रेशर उद्योग को बढ़ावा दे इस पर हजारों गरीब वह मजदूर तबका आश्रित है। क्रेशर उद्योग बंद होने से गरीब मजदूर को भी रोटी के लाले पड़े हुए हैं। अगर यही हालात रहे तो मजदूर आत्महत्या पर मजबूर हो जायेगा।
एचएसआइआइडीसी के अधिकारी अनिल सिंगला ने बताया कि पहाड़ में खनन कार्य करने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश नहीं आए हैं। आदेश आते ही खनन कार्य की शुरुआत हो जाएगी। क्रेशर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मलिक ने बताया कि सरकार से मांग करते हैं कि खानक पहाड़ जल्द से जल्द खनन कार्य की शुरुआत की जाए ताकि लोगों को रोजगार मिल सके व भवन सामग्री भी उचित भाव पर मिल सके।
लेन के होटलों पर बढ़ेगी रोनक
तोशाम के पहाड़ों पर खनन कार्य बंद होने से तोशाम से हांसी, तोशाम से हिसार, हांसी जींद मार्ग, तोशाम भिवानी मार्ग सहित अन्य सड़क किनारे बने होटलों पर इन दिनों काम धंधा ठप पड़ा हुआ है। लेकिन पहाड़ पर जल्द ही खनन कार्य शुरू होने से इन होटलों पर रोनक बढ़ेगी और यहां पर काम करने वालों को राहत मिलेगी। इसके लिए उन्होंने अपने होटलों की साफ सफाई करनी शुरू कर दी है और वहां पर काम करने वाले कारीगरों की तलाश शुरू कर दी है।
ये समाचार भी पढ़ें : नीचे दी गई लाइन पर टच करें खबर ओपन हो जाएगी
हिसार जिले के प्राइवेट स्कूल में निकली बंपर भर्ती, चैक करने के लिए यहां पर करें क्लिक
कड़ाके की ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ऐलान: अब हर गांव में बनाई जाएंगी खेल नर्सरी
हिसार दुष्कर्म पीड़िता ने डीएसपी पर लगाया आरोप : गृहमंत्री अनिल विज ने दिए निर्देश
सड़क पर लगाई गई राजनीतिक स्टेज से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत
25 साल पहले जवानी में किया मर्डर : बुढ़ापे में गिरफ्तार
जींद में पति की हत्यारोपित महिला गिरफ्तार

