Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News Haryana: Top Headlines; हरियाणा की बड़ी खबरें

0 minutes, 5 seconds Read

Morning News Haryana : Top headlines Today in Hindi

Morning News Haryana: हरियाणा में मसूर की खरीद 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, सरसों की खरीद 28 मार्च से 1 मई तक, चने की खरीद 1 अप्रैल से 10 मई तक, ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद 15 मई से 20 जून तक और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से 30 जून, 2026 तक की जाएगी।

 

नेशनल हाईवे 152 डी पर दर्दनाक हादसा: दो युवकों की मौत, दो गंभीर, बेकाबू होकर ट्रक में घुसी कार, क्लिक करें

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा राव दान सिंह और उदय भान में से किसी एक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर अड़े*

screenshot 2026 0304 0647145872278596387108857

सिरसा में अवैध शराब का जखीरा मिला, होली पर कुछ बड़ा करने की थी तैयारी, 350 पेट्टियां बरामद, क्लिक करें

*झज्जर में होली खेल रहे नर्सिंग कॉलेज संचालक के बेटे का  अपहरण: स्कॉर्पियों सवार उठाकर ले गए; पुलिस को रोहतक क्षेत्र में मिला* क्लिक करें

भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 80 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू

चण्डीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन करने वाले 17 अभ्यार्थियों के खिलाफ शांति भंग करने का केस दर्ज

 

हिसार में घर में घुसकर मां बेटी पर हमला, क्लिक करें

जींद में जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डा. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग महानिदेशक ने सस्पेंड कर दिया है। संजय जांगड़ा पर यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

screenshot 2026 0304 0648599206554305085224202

16 अगस्त 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो लाख 27 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डा. संजय जांगड़ा को गिरफ्तार किया था। हालांकि सितंबर में वे जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने दोबारा नगरपालिका चेयरमैन का पद संभाल लिया था। उन पर आरोप था कि एक ठेकेदार की 91 लाख 20 हजार 454 रुपये के बिल पास करने की एवज में ये रिश्वत मांगी गई थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को की थी।

 

36.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित तीन आरोपी काबू

जींद पुलिस ने 36.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित तीन आरोपियों की काबू करने में सफलता हासिल की। Read More

 

रोहतक में बड़ा हादसा: एक्सीडेंट में चार की मौत
तीन एक ही परिवार से, क्लिक करें

screenshot 2026 0304 0648284962757131562020867

सोने और चांदी के दामों में आज 4 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,149 रुपए घटकर ₹1.61 लाख पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1.67 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, एक किलो चांदी 23,417 रुपए गिरकर ₹2.66 लाख पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए प्रति किलो थी। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। मंगलवार को होली पर्व के कारण बाजार बंद था।

हरियाणा आज की ताजा न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *